Home / National / कुलगाम मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान, अभियान जारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कुलगाम मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान, अभियान जारी

कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा की गई शुरुआती गोलीबारी में ही जवान घायल हो गया। घायल जवान को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर वह उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार इलाके में दो आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …