Home / National / पतंजलि की शोध टीम ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

पतंजलि की शोध टीम ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है, जो आज तक विश्व के लिए अज्ञात था। इसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया है।

इस पौधे का फूल बैंगनी रंग और उसकी आकृति घंटाकार है। पतंजलि की रिसर्च टीम ने गहन अनुसंधान के बाद दावा किया कि यह पौधा विश्व में कहीं और नहीं मिलता है।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के इस अनुसंधान को न्यूजीलैण्ड के विश्व प्रसिद्ध वनस्पति अनुसंधान जर्नल फाइटोटेक्सा (Phytotaxa) ने प्रकाशित किया है। इसे क्यू बॉटनिकल गार्डन, यू.के. द्वारा अंततराष्ट्रीय पादप नाम सूची (IPNI) में सम्मिलित किया गया है।

आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …