नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद संस्थान परिसर में पौधारोपण करेंगी और पी-एंड-ओ कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (सीडीईआईसी) का भी दौरा करेंगी और यहां इलाज करा रहे बच्चों से मिलेंगी और उनके स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।
राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। बाद में राष्ट्रपति मुर्मू दिव्यांग बच्चों और संस्थान के कर्मचारियों को संबोधित करेंगी।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
