Home / National / प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दी बधाई
pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महामहिम सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी संसद ने 7वीं संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक के दौरान शुक्रवार को अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के अध्यक्ष सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा से चुना था।
साभार -हीस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …