खूंटी (झारखंड), केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद खत्म किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। भाजपा की सरकार में आदिवासी मंत्रालय की शुरूआत हुई। उन्होंने जनसभा में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने राम मंदिर के मुद्दे को भटकाया। राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया लेकिन वो नहीं आए। कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुछेद 370 को खत्म कर दिया।
इससे पूर्व अर्जुन मुंडा ने मंच पर अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो गया।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
