Home / National / जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा एन्काउंटर में सेना के कर्नल और मेजर सहित 5 शहीद, दो आतंकी भी ढेर

जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा एन्काउंटर में सेना के कर्नल और मेजर सहित 5 शहीद, दो आतंकी भी ढेर

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार से जारी एक भीषण एन्काउंटर में भारतीय सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। हंदवाड़ा में आतंकियों से मुकाबला करते हुए सेना के एक कर्नल रैंक के कमांडिंग आफिसर, एक मेजर और दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी इस कार्रवाई के दौरान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक यह आपरेशन फिलहाल जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …