Home / National / भाजपा ने तीन राज्यों के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा ने तीन राज्यों के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी शामिल हैं।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्रभारी के साथ पार्टी ने इन राज्यों के सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर और सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा के सह चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है और विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …