Home / National / जन मन सर्वेक्षण में भाग लें, भारत की प्रगति पर अपने विचार मेरे साथ साझा करें: प्रधानमंत्री
PM_Modi सीएए

जन मन सर्वेक्षण में भाग लें, भारत की प्रगति पर अपने विचार मेरे साथ साझा करें: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नागरिकों से ‘जन-मन सर्वे’ में भाग लेने और पिछले 10 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति के बारे में आप क्या सोचते हैं? नमो ऐप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें!”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 19 दिसंबर को अपनी सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रदर्शन पर व्यापक सवालों के साथ नमो ऐप पर ‘जन-मन सर्वे’ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य सरकार के 10 सालों के कामों पर जनता से फीडबैक लेना है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …