Home / National / नागपुर में कांग्रेस स्थापना दिवस पर रैली से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा का दौरा रद्द
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नागपुर में कांग्रेस स्थापना दिवस पर रैली से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा का दौरा रद्द

  •  रैली में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी पहुंचे

नागपुर। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को नागपुर में बड़ी सभा आयोजित की गई है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नागपुर पहुंचे। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा का नागपुर दौरा रद्द हो गया है।
कांग्रेस अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के शहर नागपुर से करने जा रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने नागपुर-उमरेड मार्ग पर ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी कांग्रेस राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि कांग्रेस की इस मेगा रैली में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे। इसमें आम चुनाव की थीम और प्रमुख चुनावी मुद्दों की घोषणा होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि मेगा रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …