Home / National / राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण न मिलने से दुखी हैं दिग्विजय सिंह

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण न मिलने से दुखी हैं दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्हें नहीं आमंत्रित किया गया है। उन्हें आमंत्रण मिला तो जरूर जाएंगे।

सिंह ने गुरुवार को संसद भवन परिसर मे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें आमंत्रण मिला तो जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेता सोनिया गांधी को आमंत्रण मिला है। सोनिया गांधी ने आमंत्रण स्वीकार किया है। वह जाने के पक्ष में हैं। अगर वह नहीं गईं तो कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि मंडल जरूर वहां जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट किसी पार्टी का नहीं है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …