नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि धीरज साहू जैसे लोगों को कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य बनाया जाता है। इसके मुकाबले भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता को भी मौका मिलता है।
मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक रहे के. लक्ष्मण ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह भी चाहते थे कि कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री हो। मोहन यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है। वे तीन बार विधायक चुने गए हैं और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं।
मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है लेकिन कांग्रेस में गांधी परिवार से जुड़े लोगों को ही मान्यता दी जाती है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
