Home / National / प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत
PM_Modi सीएए

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत देशभर के राजभवनों में वर्कशॉप की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री विश्वविद्यालयों के कुलपति, संस्थानों के प्रमुख और फेकल्टी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार यह पहल देश के युवाओं को विकसित भारत के विज़न में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इस दौरान आयोजित कार्यशालाएं युवाओं को अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए प्रेरित करेंगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …