नई दिल्ली। गुजरात के गरबा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि यह इस प्रतिष्ठित मान्यता को प्राप्त करने वाला भारत का 15वां हेरिटेज है।
उन्होंने कहा कि गरबा उत्सव, भक्ति, लैंगिक समावेशिता और सामाजिक समानता की प्रतीक एक परंपरा है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे है। यह सूची हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस सरकार के अथक प्रयासों का प्रमाण है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
