-
श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा
उत्तरकाशी। नौ दिनों के बाद सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में रेस्क्यू टीम को दो खास सफलता मिली है। टनल में फंसे मजदूरों के लिए जहां सेकेंडरी लाइफ लाइन 6 इंच की पाइप आरपार करने में सफलता मिली, वहीं नौ दिनों बाद पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं।
सोमवार रात 6 इंच की पाइप आरपार होने के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरंग के अंदर एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा पाइप के माध्यम से डाला। इसी कैमरे से सुरंग के अंदर आसपास हो रहे भूस्खलन की स्थिति की तस्वीरें भी ली जाएंगी। वीडियो में मजदूर वॉकीटॉकी से बात करते भी दिखे।
सुरंग हादसे में ओडिशा के पांच श्रमिक भी फंसे
उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों में से पांच श्रमिक ओडिशा के हैं। ओडिशा के श्रमिकों की पहचान तपन मंडल, भगवान बात्रा नवरंगपुर के, बिसेश्वर नायक मयूरभंज के, धीरेन कुलडीहा के और राजू नायक मयूरभंज के निवासी के रूप में की गई है।
ये सभी पांच ओड़िया श्रमिक उन 40 सदस्यीय श्रमिकों का हिस्सा थे, जो सुरंग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सुरंग के अंदर फंसे अन्य मजदूर ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।
इस खबर को भी पढ़ेंः-इजराइली सेना ने अल शिफा के बाद इंडोनेशियन अस्पताल को घेरा
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
