Home / National / आकाशवाणी पर बुधवार से शुरू हो रहा है स्मृति ईरानी के साथ नई सोच नई कहानी शो

आकाशवाणी पर बुधवार से शुरू हो रहा है स्मृति ईरानी के साथ नई सोच नई कहानी शो

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता की कहानियों के एक शो की मेजबानी करेंगी। ‘नई सोच नई कहानी – ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी’ नामक शो हर बुधवार को आकाशवाणी पर सुबह 9 से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। पहला शो कल यानी 15 नवंबर को दिल्ली में आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित किया जाएगा। इसे देशभर के आकाशवाणी स्टेशनों से भी प्रसारित किया जाएगा। यह शो न्यूजऑनएयर ऐप, आकाशवाणी वेबसाइट, आकाशवाणी यूट्यूब चैनल और इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

यह शो सरकार की पहल की सहायता से महिलाओं के सशक्तीकरण की अविश्वसनीय कहानियों और भारत में महिलाओं के जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाएगा। पहले शो में स्टार्ट-अप से जुड़ी महिलाएं और स्व-निर्मित व्यवसायी महिलाएं शामिल होंगी, जो अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी और बताएंगी कि कैसे वे अपने प्रयासों में सरकारी पहल का लाभ उठा रही हैं। शो में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों तक पहुंचने के तरीके के बारे में बताएंगे।
साभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …