Home / National / बोकारो में शिव मंदिर की तीन मूर्तियों को तोड़ा
बोकारो में शिव मंदिर

बोकारो में शिव मंदिर की तीन मूर्तियों को तोड़ा

  • सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

बोकारो। बोकारो में शिव मंदिर की तीन मूर्तियों को तोड़ने तनाव फैल गया है। बताया जाता है कि बेरमो अनुमंडल के लालपनिया में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। ललपनिया थाना क्षेत्र के छरछरिया झरना स्थित एक समुदाय के पूजा स्थल की तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को खंडित कर दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। आक्रोशित लोग गोमिया लालपनिया मुख्य सड़क पर जाम लगाकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ेंः-सत्ता की भूखी कांग्रेस समाज को बांटने की साजिश रच रहीः प्रधानमंत्री मोदी

बोकारो में शिव मंदिर की तीन मूर्तियों को तोड़ने को लेकर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि झरना में नहाने आए कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किसी भारी भरकम चीज से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि जमशेदपुर नंबर की गाड़ी से नहाने कुछ युवक आए हुए थे। इस दौरान घटना को अंजाम देकर ऊपर पहाड़ी की ओर जाकर रुके हुए हैं।

गोमिया अंचल इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। लोग धैर्य रखें। मामले में कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से जाम हटाने की अपील की।

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …