नगांव (असम)। नगांव-मोरीगांव संपर्क मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। ज्ञात हो कि कल दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भीषण हादसा नगांव-मोरीगांव को जोड़ने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग पर रविवार तड़के हुआ था।हादसे में दो लोगों की मौत उसी समय हो गई थी और एक की मौत रविवार की देररात को अस्पताल में हो गई। सभी मृतकों के घर मोरीगांव में बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान मोरीगांव के करचुबाबाड़ी के किशोर मंडल, निरंकार दास और विजय दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
