Home / National / सोन नदी में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत

सोन नदी में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत

गढ़वा। जिला के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के शिवरी गांव का 21 वर्षीय युवक सोन नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार शिवरी गांव से दुर्गा पूजा महोत्सव को लेक रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी थी, सभी कलशधारियों ने सोन नदी से अपने-अपने कलश में अभिमंत्रित जल भरा। इसी दौरान युवक अपने दोस्त के साथ नहाने चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को खबर लिखे जाने तक युवक के शव का पता नहीं चल सका था।

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …