Home / National / मुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई के होटल ताज में बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा है। इस फोन काल की जानकारी फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने तत्काल मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल होटल ताज में पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

इसके पुलिस ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध झूठी खबर देने का मामला दर्ज किया और फोन करने वाले की तलाश शुरू की। फोन काल की छानबीन के बाद पुलिस ने धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम फर्जी काल की छानबीन कर रही है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …