बेंगलुरु, बेंगलुरु के अनेकल स्थित अट्टीबेले इलाके में एक पटाखे की दुकान में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 14 हो गई। यह घटना शनिवार को वाहन से पटाखे उतारते समय हुई। हालांकि, पुलिस को अभी तक हादसे का सही कारण नहीं पता चल सका है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस हादसे पर दुख जताया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजा की घोषणा की है। रविवार को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा भी किया।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
