नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नगालैंड, मेघालय और पुडुचेरी की प्रदेश इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में क्रमशः बेंजामिन येप्थोमी, रिकमैन मोमिन और एस. सेल्वगनबथी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बेंजामिन नगालैंड के दो बार पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले साल भाजपा ने मेघालय में तुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिकमैन जी मोमिन को टिकट दिया था। इससे पहले मेघालय में अर्नेस्ट मावरी, नगालैंड में तेमजेन इमना अलॉन्ग और पुडुचेरी में वी सामिनाथन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
