Home / National / एक दिसंबर को जी-20 की अगले साल के लिए कमान ब्राजील को सौंपेगा भारत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एक दिसंबर को जी-20 की अगले साल के लिए कमान ब्राजील को सौंपेगा भारत

  • इसी दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘जी-20 थिंक’ शृंखला का भी होगा समापन

  • नौसेना ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना से रखी थी क्विज जी-20 थिंक की अवधारणा

नई दिल्ली, जी-20 की इस साल मेजबानी करने के बाद भारत अगले साल के लिए शिखर सम्मेलन की कमान ब्राजील को सौंपेगा। एक दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के साथ ही ‘जी-20 थिंक’ की शृंखला का समापन होगा। यह जी-20 का नेतृत्व करने के लिहाज से भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, जिसने वैश्विक स्तर पर कई अनूठी उपलब्धियां देखी हैं। जी-20 थिंक के अंतरराष्ट्रीय दौर में दुनियाभर से युवा और प्रतिभाशाली दिमागों का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय नौसेना ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय स्तर की स्कूल क्विज प्रतियोगिता ‘द इंडियन नेवी क्विज़’ (थिंक) में बदल दिया था। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर भारत के लिए यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया, इसलिए इसका नाम बदलकर ‘जी-20 थिंक’ कर दिया गया। जी-20 सचिवालय के तत्वावधान में नौसेना कल्याण और कल्याण संघ (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) के साथ साझेदारी में नौसेना ने यह प्रतियोगिता आयोजित की। बाद में इसके दो स्तर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कर दिए गए।
जी-20 थिंक के लिए www.theIndiannavyquiz.in वेबसाइट स्थापित की गई, जिसके माध्यम से जी-20 थिंक के राष्ट्रीय दौर में नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11,700 से अधिक स्कूलों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद दो ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड 12 सितंबर और 3 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को ऑनलाइन क्वार्टर फाइनल होगा, जहां प्रत्येक जोन से चार स्कूल यानी 16 टीमें सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। राष्ट्रीय स्तर का सेमीफाइनल 17 नवंबर को मुंबई के एनसीपीए ऑडिटोरियम में होगा। इससे निकलीं शीर्ष 8 टीमें 18 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर राष्ट्रीय फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

राष्ट्रीय राउंड के पूरा होने पर सभी फाइनलिस्टों में से दो सर्वश्रेष्ठ क्विज़र्स को अंतरराष्ट्रीय दौर में ‘टीम इंडिया’ का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाएगा। जी-20 थिंक के अंतरराष्ट्रीय दौर में दुनियाभर से युवा और प्रतिभाशाली दिमागों का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। इस दौर में जी-20 देशों की टीमें और 9 अन्य देशों के विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल होंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को इस दौरान भारत की विविध विरासत और संस्कृति का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इन सभी को देश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटक स्थलों और प्रतिष्ठित स्थलों पर ले जाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाइनल 22 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद एक दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम के साथ ही ‘जी-20 थिंक’ की शृंखला का समापन होगा। इसी दिन भारत अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की कमान ब्राजील को सौंपेगा। दरअसल, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के युवाओं को एक साथ लाकर उन्हें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में स्थायी मित्रता बनाने में सक्षम बनाने के लिए क्विज जी-20 थिंक की अवधारणा रखी गई थी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …