शिवसागर (असम)। जिले के डिमौ में पुलिस की फायरिंग में उल्फा (स्व) का एक लिंक मैन घायल हो गया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाने पहुंची पुलिस को गोली चलाने के लिए मजबूत होना पड़ा। इस गोलीबारी में उल्फा (स्व) का लिंकमैन का लिंकमैन घायल हो गया।
लिंकमैन की पहचान राजू अहमद के रूप में हुई है। घायल राजू अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज की व्यवस्था की गई है। इस सिलसिले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
