कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में लगातार बारिश के बावजूद गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 22.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इधर बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत झाड़ग्राम और अन्य जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है लेकिन आसमान में बादल छाये होने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को लगातार हो रहा है। शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
