-
मुस्लिम महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला सम्मान और योजनाओं का लाभ
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में राष्ट्रप्रेम जागृति करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा नेता व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अखिल भारतीय सनातन परिषद के रोहित सक्सेना के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उनका कहना था कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला और साथ ही योजनाओं का लाभ मिला।
इफ्तखाराबाद क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा नेता रोहित सक्सेना के नेतृत्व में और अफसाना इरफान की देखरेख में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने क्षेत्र में तिरंगा य़ात्रा लेकर हर घर तिरंगा के तहत विशाल य़ात्रा निकाली। इस यात्रा ने दिखा दिया कि मुस्लिम वर्ग किसी की जागीर नहीं। महिलाओं ने यह भी कहा कि जब से योगी जी आये वो किसी से नहीं डरती और समाज में सम्मान पा रही हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेंगी।
सक्सेना ने कहा कि आज मुस्लिम महिलाओं का मोदी के कहने पर निकलना सभी उन पार्टियों के लिए मुंह पर तमाचा है, ज़िन्होंने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। अब मुस्लिम किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है और उनको साथ देगा जो उनको सुरक्षा और अपनेपन का एहसास दिलायेंगे। योगी सरकार में कोई भी अत्याचार नहीं सहेगा और न घरों पर कब्जे हो रहे हैं। इस दौरान अफसाना इरफान, मसीरा, असमा, मरियम, शानिया, सूफिया, शबनम, शहाना, शैफी, इब्रा, उम्रा, माही, अक्शा, शाहीबा, शाहिमा, राजबिया, अनम, रूबी, शहनाज, कामरान, अबू जैद, ताशकेन, अमान, इरफान और शिवम सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
