दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना के धोलाहाट में ताजे बमों से भरा हुआ एक ड्रम बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह धोलाहाट थाना अंतर्गत मथुरापुर के एक नंबर ब्लॉक के भगवानपुर हलदरपाड़ा इलाके में ताजा बमों से भरा हुआ ड्रम बरामद किया गया। पंचायत चुनाव खत्म होने के बावजूद दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार बम बरामद होने की घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बम से भरा ड्रम एक स्थानीय निवासी के घर के पीछे एक बोरे में पड़ा था। इस घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की बमों से भरा ड्रम यहां किन लोगों ने किस मकसद से रखा था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
