Home / National / ठाणे में 17 मरीजों की मौत की जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई: तानाजी सावंत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ठाणे में 17 मरीजों की मौत की जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई: तानाजी सावंत

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि ठाणे जिले के अस्पताल में हुई 17 मरीजों की मौत की जांच दो दिनों में समिति के मार्फत की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर इस मामले के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

तानाजी सावंत ने पुणे में पत्रकारों को बताया कि ठाणे जिले के अस्पताल में मरीजों की मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मरीज के जीवन के साथ इस तरह का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे। तानाजी सावंत ने यह भी कहा कि हम ठाणे नगर निगम के आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी से इस संबंध में अलग से चर्चा कर जानने का प्रयास करेंगे कि इस मामले में वास्तव में क्या हुआ।

ठाणे जिले में स्थित कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में शनिवार की रात को 17 मरीजों की मौत के बाद राकांपा नेता और पूर्व मंत्री जीतेंद्र आव्हाड अस्पताल में पहुंचे और मृतकों के रिश्तेदारों से मिले। इसके बाद जीतेंद्र आव्हाड ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में मरीजों के साथ सही बर्ताव नहीं किया जाता है। मरीजों को उनके रिश्तेदारों को मिलने तक नहीं दिया जाता। अस्पताल में अधिकांश गरीब मरीज आते हैं और उनकी अवहेलना की जाती है। जीतेंद्र आव्हाड ने अस्पताल के प्रमुख को तत्काल पद से हटाए जाने की भी मांग की।

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज हैं। इसके बाद भी अस्पताल के स्टाफ अपनी क्षमता से बढ़चढक़र मरीजों का इलाज करते हैं। अस्पताल में मरीजों की मौत का उन्हें भी दुख है, लेकिन इनमें कई मरीज अन्य अस्पतालों से आखिरी स्तर पर आए थे।

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …