कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य है। इसकी वजह है कि 24 घंटे के दौरान महानगर में 27.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कोलकाता के बड़ाबाजार, खिदिरपुर, सेंट्रल एवेन्यू, दमदम और कांकुड़गाछी इलाके में जल जमाव की स्थिति बन गई है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में भी सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। यह रविवार तक ऐसे ही चलने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी इसी तरह से हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
