रांची। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को रांची में छापेमारी कर ठगी के आरोपित कुंदन कुमार को कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाया गया।
कुंदन पर 2 करोड़ 65 लाख 88 रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। फिलहाल कांके रोड में रहता था। एसटीएफ की टीम ने कांके थाना पुलिस के सहयोग से कुंदन को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
