अलवर, पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल राजस्थानी बहू के सीमा पार पहुंचने की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है। पति और बच्चों को बिना बताए अलवर जिले की महिला अंजू, पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
यह महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। 34 साल की अंजू राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। अंजू के दो बच्चे 14 साल का एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। यह महिला एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती थीं। पति अरविंद ने बताया कि 23 जुलाई की शाम को करीब 4 बजे पत्नी अंजू ने व्हाट्सएप कॉलिंग की और बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी।
अंजू के पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की सूचना जैसे ही उसके पति को मिली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है, इस बात की जानकारी उसके पति को मीडिया के जरिए पता चली। उसका कहना है कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का निवासी है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अब अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है कि ‘मम्मी वापस आ जाओ’
पति अरविंद का यह भी कहना है कि उसकी बीवी लौट कर जरूर आ जाएगी। अरविंद भिवाड़ी में इंटेक्स कंपनी में कार्यरत है और यहीं की प्राइवेट कंपनी में उसकी पत्नी अंजू भी बायोडाटा ऑपरेटर एंट्री का काम करती थी। अरविंद ने बताया कि विदेश में नौकरी करने के लिए उसकी पत्नी अंजू ने करीब दो साल पहले अपना पासपोर्ट बनवाया था। अरविंद साल 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है और यहां वहां अपने दो बच्चों और पत्नी अंजू के भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहता है।
आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के भारत आने की चर्चा जोरों पर है। उसने नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में एंट्री ली थी। फिर सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही थी। हालांकि, अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी। वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
