Home / National / देवरिया : पुरानी रंजीश में युवती पर फेंका तेजाब, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

देवरिया : पुरानी रंजीश में युवती पर फेंका तेजाब, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

  • रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
  • तेजाब फेंके जाने की सूचना पर सीओ ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किया बयान
  • पुलिस ने गांव में की छापेमारी

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पर पुरानी रंजिश में शनिवार देर शाम तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घायल युवती को इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी से पुरानी रंजिस चल रही थी। इस बीच पड़ोसी ने उस पर तेजाब फेंका, ऐसा आरोप युवती ने लगाया है। तेजाब फेंके जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। परिजन युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार घटनास्थल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। तेजाब प्रकरण की जानकारी होते क्षेत्राधिकारी सदर यश त्रिपाठी मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता का बयान दर्ज किया। वहीं चिकित्सक से पीड़िता के बारे में जानकारी ली।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …