वाराणसी। चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिग पर वाराणसी में भी जबरदस्त उत्साह है। दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार शाम गंगा सेवा निधि के विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती में चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिग के लिए मां गंगा से प्रार्थना के साथ विशेष गंगा आरती की गई। इसके बाद 1001 दीपकों से मां गंगा के तट पर चन्द्रयान 3 लिख कर चंद्रयान की सफलता की प्रार्थना हुई। इसके साथ ही चंद्रयान 3 के सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि भी मौजूद रहे।
गौरतलब हो कि भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। सफल लॉन्चिंग को लेकर देश भर में खुशी की लहर है और लोग इसरो और वैज्ञानिकों की टीम को लगातार सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। ब्रिटेन, जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है।
पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
