Home / National / हेमन्त सोरेन से अडाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक ने की मुलाकात
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हेमन्त सोरेन से अडाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अडाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडाणी ने मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि झारखंड सरकार एवं अडाणी ग्रुप की ओर से स्थापित गोड्डा पावर प्लांट के बीच एमओयू के शर्तों के अनुसार 400 मेगावाट बिजली राज्य सरकार को उपलब्ध करानी है, उक्त बिजली को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं अडानी पावर प्लांट के प्रतिनिधि जल्द एक बैठक आयोजित कर इस दिशा में समाधान निकालते हुए राज्य को सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने अडाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडाणी से कहा कि पावर प्लांट के उपयोग के लिए गंगा नदी का पानी जिस क्षेत्र से होकर लाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में कृषकों के खेतों तक पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाए जाने की संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाए।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस

 

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …