Home / National / चौबेपुर भंदहाकला में पम्प कैनाल की दुर्दशा से किसान परेशान, सूख रहा धान का बेहन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चौबेपुर भंदहाकला में पम्प कैनाल की दुर्दशा से किसान परेशान, सूख रहा धान का बेहन

  • मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भंदहाकला (कैथी) पम्प कैनाल की दुर्दशा और कई जगहों पर टूटने से किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। समस्या के समाधान की आस में क्षेत्रीय किसानों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की लेकिन अभी तक उनके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

गुरुवार को पूर्व ग्राम प्रधान धनश्याम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान तेरसू यादव, परमानंद सिंह पप्पू, अनूप पाण्डेय भोला, रामवृक्ष यादव, सत्येन्द्र कुमार दुबे, जय प्रकाश सिंह, भैयालाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई कि कैथी लघु डाल नहर (पम्प कैनाल) की सुध ले। किसानों ने कहा कि उनकी धान की रोपाई पिछड़ रही है। वहीं धान की नर्सरी को बचा पाना भी कठिन हो गया है। किसानों ने कहा कि जहां शहरों के विकास के लिए आये दिन नई-नई योजनाओं पर काम हो रहा है। वहीं अन्नदाता की समस्याओं से किसी को सरोकार नहीं है। यहां तक की मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि इस नहर की स्थापना 1972 में हुई थी। नाली की मरम्मत पर्याप्त नहीं होने के कारण यह जर्जर हो चुकी है, आये दिन टूट जाती है, जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता। किनारे पर घास व झाड़ियों की सफाई न होने से नहर के टूटने का पता ही नही चल पा रहा है। इस कारण पहले के भरे हुए खेतों में कई बार पानी भर जा रहा है, जबकि आगे वाले किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने इस नहर की दुर्व्यवस्था को दूर करते हुए जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …