Home / National / कठुआ की पंचायत धनोड से जंग लगा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कठुआ की पंचायत धनोड से जंग लगा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

कठुआ, जिला कठुआ के प्रवेशद्वार लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ती बसंतपुर चौकी के अधिकार क्षेत्र की पंचायत धनोड के वन क्षेत्र में गुरुवार सुबह जंग लगा जिंदा ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया। हालांकि, अभी तक इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पंचायत धनोड के सरपंच ने बताया कि गांव का एक युवक वन क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी आज सुबह एक स्थानीय युवक की नजर जंग लगे ग्रेनेड पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद कठुआ पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्कूल और आर्मी एरिया चारों ओर बसा हुआ है, लेकिन आज तक इस क्षेत्र में कोई भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। इस क्षेत्र में सेना और पुलिस प्रशिक्षण भी करते हैं। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हीं से यह ग्रेनेड काफी समय पहले इस क्षेत्र में छूट गया होगा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …