Home / National / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दून, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दून, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून,रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह वायु सेना के विशेष विमान से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में में थोड़ी देर में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई। यातायात प्लान भी जारी किया गया है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …