Home / National / शिवसेना नेता संजय राऊत को जान से मारने की धमकी

शिवसेना नेता संजय राऊत को जान से मारने की धमकी

  • संजय राऊत ने लिखा गृहमंत्री को पत्र

मुंबई, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में संजय राऊत ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है और उनके साथ शरद पवार और उनके भाई सुनील राऊत को मिली धमकी की जांच की मांग की है।

संजय राऊत के भाई सुनील राऊत को गुरुवार शाम किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। इस शख्स ने फोन पर संजय राऊत और सुनील राऊत को एक महीने के अंदर श्मशान घाट भेजने की धमकी दी। संजय राऊत को यह धमकी दूसरी बार मिली है। सुनील राऊत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्रकारों को बताया कि मुझे लगता है कि सरकार ने संजय राऊत को जान से मारने के लिए सुपारी दी है।

सुनील राऊत ने बताया कि एक व्यक्ति ने कल शाम 4.00 बजे मेरे फोन पर तीन-चार कॉल की और कहा कि एक महीने में हम तुम्हें गोली मार देंगे और तुम्हें कब्रिस्तान भेज देंगे। संजय राऊत के लिए कहा कि सुबह का पीसी बंद कर दें। हम तुम दोनों को मार डालेंगे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …