Home / National / कैबिनेट ने गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी विस्तार को दी मंजूरी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कैबिनेट ने गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी विस्तार को दी मंजूरी

नई दिल्ली,केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को स्पर (साइड की लाइन) से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मंजूरी दी है। यह परियोजना 5,452 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक स्पर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह मेट्रो परियोजना 28.8 किलोमीटर लंबी है। इसमें 27 एलिवेटेड स्टेशनों की सुविधा होगी, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला 1.85 किमी लंबा स्पर (साइड की लाइन) भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि परियोजना की कुल लागत 5,452 करोड़ रुपये होगी। यह 1435 मिमी (5 फीट 8.5 इंच) की मानक गेज लाइन होगी। पूरा प्रोजेक्ट एलिवेटेड होगा। डिपो से कनेक्टिविटी के लिए बसई गांव से स्पर प्रदान किया गया है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया कि परियोजना को मंजूरी की तारीख से चार साल में पूरा करने का प्रस्ताव है और इसे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) द्वारा लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली के लोगों को भी इससे फायदा होगा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …