-
भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही जिला पंचायत सभागार में करेंगे पत्रकार वार्ता
बांदा,भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तीन जून को बांदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने बांदा आएंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने यह जानकारी गुरुवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे सर्किट हाउस में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
प्रेस वार्ता में जनपद के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जनसंपर्क महाअभियान के लोकसभा समन्वयक इंद्रपाल सिंह पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात डॉ. निशंक 11.30 बजे मंडपम हाउस में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
