Home / National / प्रधानमंत्री ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर प्रसन्नता व्यक्त की
PM_Modi सीएए

प्रधानमंत्री ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर प्रसन्नता व्यक्त की

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह अगली पीढ़ी का बुनियादी ढांचा है जो लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा।

एमटीएचएल की विशेषता के बारे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “अगली पीढ़ी का बुनियादी ढांचा जो लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में इसकी नींव रखी थी। सेवरी से न्हावा के बीच 22 किमी लंबा 6-लेन समुद्री पुल है। इस पुल से ईंधन, परिवहन लागत और यात्रा के 1 घंटे के समय की बचत होगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …