लोहरदगा (झारखंड), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीफल तोड़कर की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया। सरसंघचालक ने डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा के दोनों तरफ कल्पवृक्ष का पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आलोक कुमार, अखिल भारतीय ग्राम विकास सदस्य सिद्धनाथ सिंह, क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण झा, क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमार, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख प्रेम अग्रवाल, क्षेत्र सद्भावना प्रमुख राकेश लाल, दक्षिण बिहार के प्रांत संघ चालक राजकुमार सिन्हा, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रांत कार्यवाह संजय कुमार, जमशेदपुर विभाग कार्यवाह मनोज गिरी, गुमला विभाग संघचालक साहू प्रकाश लाल, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्र मंत्री रामअवतार नारसरिया, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत के अलावा आचार्य, स्वयंसेवक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर भागवत सुबह 9:30 बजे महाविद्यालय परिसर में आए और लगभग 20 मिनट के कार्यक्रम के उपरांत वापस चले गए।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
