Home / National / टुकड़े-टुकड़े गैंग के एजेंडे पर काम कर रही है कांग्रेस : भाजपा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

टुकड़े-टुकड़े गैंग के एजेंडे पर काम कर रही है कांग्रेस : भाजपा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के एजेंडे को बढ़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की संप्रभुता और अखंडता को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास का विजन नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस राष्ट्र विरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से साथ भाजपा के मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी और पार्टी नेता तरुण चुग चुनाव आयोग पहुंचकर सोनिया गांधी की शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने बयान में कर्नाटक की संप्रभुता की बात की थी। जबकि संप्रभुता राष्ट्र की होती है। कांग्रेस कर्नाटक को राष्ट्र से ‘अलग’ मानती है। ऐसे में इनपर कार्रवाई होनी चाहिए।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …