हैदराबाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में रविवार को पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अमित शाह रविवार, 23 अप्रैल को अपराह्न 03.30 बजे हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से अपराह्न 03.50 बजे नोवाटेल होटल जाएंगे, जहां शाम 04 बजे फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने के आस्कर अवार्ड विजेता टीम के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान लेखक केवी विजयेन्द्र प्रसाद, निर्देशक एसएस राजमौली, संगीतकार एमएम कीरवानी के साथ ही फिल्म के कलाकार जूनियर एनटीआर तथा अभिनेता रामचरण को सम्मानित करेंगे।
गृहमंत्री शाह शाम 5.15 बजे नोवाटेल होटल से चेवेल्ला के लिए रवाना होंगे, जहां विजय संकल्प रैली को शाम 6 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 7.50 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
