नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, “जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा मौजूद थे। राहत मिली कि वे सकुशल हैं। हम उनकी निरंतर भलाई और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है।”
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
