Home / National / तीन दिवसीय असम दौरे पर जोरहाट एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

तीन दिवसीय असम दौरे पर जोरहाट एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

गुवाहाटी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर आज दोपहर बाद जोरहाट के हवाई अड्डे पर पहुंचीं। जहां पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति 6 से 8 अप्रैल तक असम का दौरा करेंगी।

7 अप्रैल को राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज महोत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह गुवाहाटी में कंचनजंगा माउंटेन अभियान-2023 का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन वह गुवाहाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

8 अप्रैल को राष्ट्रपति तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमानों की उड़ान में भाग लेंगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …