Home / National / नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना संक्रमित
covid-19

नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना संक्रमित

भोपाल, तीन दिवसीय कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार कॉन्फ्रेंस छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भोपाल आने से पहले उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद देर शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कमांडर कॉन्फ्रेंस से जुड़े 1300 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इनमें नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार समेत 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, किसी में गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए।
भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत कर रहे हैं।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …