टनकपुर (चंपावत), चंपावत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में गुरुवार को बस के कुचलने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार मेला क्षेत्र में स्थापित बस स्टेशन पर मेले में सवारी ढोने वाली एक बस अनियंत्रित होकर तीर्थ यात्रियों पर चढ़ गई। हादसे में 3 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 तीर्थ यात्रियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए यात्री उत्तर प्रदेश के बहराइच एवं बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया है कि पीड़ितों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घटना के शिकार हुए तीर्थ यात्रियों को हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
उधर लोगों में इस दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश भी है। लोगों ने प्रशासन से मेले में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस जांच करने की मांग की है। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
