नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की चुनाव प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधक समिति का गठन किया है। चुनाव प्रचार समिति की कमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और चुनाव प्रबंधक समिति की कमान शोभा करंदलाजे को सौंपी गई है।
कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा दो बड़े समुदाय हैं। दोनों राज्य की राजनीति को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। इसी को देखते हुए लिंगायत समाज से आने वाले बोम्मई और वोक्कालिगा से आने वाली शोभा करंदलाजे को समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। चुनाव प्रचार समिति में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित तीन केंद्रीय मंत्री मिलाकर कुल 25 सदस्य हैं। वहीं चुनाव प्रबंधक समिति में दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 14 सदस्य हैं।
उल्लेखनीय है कि 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मई में चुनाव होने हैं।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
