Home / National / मणिकर्ण में स्थिति शांतिपूर्ण, पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मणिकर्ण में स्थिति शांतिपूर्ण, पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुल्लू जिले में स्थित मणिकर्ण में पंजाबी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले पंजाबी और अन्य पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर और यह जिम्मेदारी सरकार की है।

मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मामला धार्मिक और राजनीतिक नहीं है। कुछ युवा साथी आपस में भिड़ गए और उसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ चीजें वायरल हुई जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। उन्होंने बताया कि रविवार रात किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है, लिहाजा सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है और हुडदंगियों पर भी सरकार नजर बनाए हुए है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि मणिकर्ण साहिब में गुरुद्वारा है और यहां बड़ी संख्या में पंजाब से सिख संगत आती है। रविवार रात यहां किसी बात को लेकर सिख युवाओं का स्थानीय युवक से विवाद हो गया। इसके बाद पंजाबी सैलानियों ने युवक की पिटाई की और घरों पर पत्थर फेंके। इसके अलावा आसपास कई गाड़ियां तोड़ दिए थे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …