पुंछ ,पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित मनकोट सेक्टर में रविवार को बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान नायक राजीव कुमार के रूप में की गई है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर मनकोट सेक्टर में सेना के जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान नायक राजीव कुमार का पैर बारूदी सुरंग पर पडा़, जिससे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में विशेष उपचार के लिए जम्मू के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर जवान का उपचार जारी है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
